जौनपुर । चंदवक क्षेत्र के अइलिया गांव में रविवार की सुबह एक युवक पंखे से रस्सी बांधकर उसी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना का कारण पता नहीं चल सका। उसकी शादी पांच माह पूर्व हुई थीं।सूचना पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अइलिया गांव निवासी राजन मौर्या का 22 वर्षीय पुत्र सीतेश मौर्य सुबह कमरें में पंखें से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। दादा मूलचंद ने देखा तो शोर मचाया। परिवार सहित आसपास के लोग पहुंच गए। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर जुट गए। युवक की शादी 2 दिसम्बर 2022 को चंदवक निवासी सुनील मौर्य की पुत्री प्रीति से हुई थीं। पूरा परिवार मुंबई रहता है। आठ दिन पहले चंदवक ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने मुम्बई से घर आया था। घटना का कारण पता नहीं चल पाया। साभार एचटी।
![]() |
| सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

إرسال تعليق