शाहजहांपुर । जिले में एक लड़की दूसरी लड़की के प्यार में पागल थी। वो शादी के लिए अपना लिंग परिवर्तन करवाने के लिए भी तैयार हो गई, लेकिन उसके साथ एक खौफनाक वारदात घटी।
दरअसल थाना आरसी मिशन क्षेत्र की रहने वाली पूनम अप्रैल से अपने घर से लापता थी। उसके परिजनों ने पहले खुद खोजबीन की, लेकिन जब वो नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो इसमें कई हैरान करने देने वाले खुलासे हुए।
पुलिस के मुताबिक पूनम को लड़कों की तरह रहने का शौक था। वो अपनी दोस्त प्रीति के साथ समलैंगिक रिश्ते में थी। उसने शादी का भी मन बना लिया था, लेकिन प्रीति के घर वालों को इस पर आपत्ति थी। जब भी प्रीति का रिश्ता तय होता, तो उसकी वजह से टूट जाता।
प्रीति की मां उर्मिला ने पहले पूनम को समझाया, लेकिन जब वो नहीं मानी, तो उन्होंने एक तांत्रिक रामनिवास का सहारा लिया। वो झाड़-फूंक का काम करता था और प्रीति के घर वालों को उस पर काफी विश्वास था। उन्होंने तांत्रिक से वादा किया कि अगर वो पूनम को रास्ते से हटा देगा तो वो उसे डेढ़ लाख देंगे। उन्होंने एडवांस के तौर पर 5 हजार रुपये दिए।
अब तांत्रिक ने अपना जाल फैलाया और पूनम से संपर्क किया। उसने उससे वादा किया कि वो जंगल में उसके साथ चले। पहले वो तंत्र विद्या से उसको लड़की से लड़का बना देगा। इसके बाद वो दोनों की शादी भी करवाएगा। पूनम उसके झांसे में आ गई।
अप्रैल में तांत्रिक पूनम और प्रीति को लेकर जंगल में गया। वहां पर उसने गढ़ासे से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं पर छिपा दिया। करीब एक महीने तक पुलिस गुमशुदा को खोजती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
18 मई को पुलिस ने सर्विलांस और अन्य सबूतों की मदद से पूनम का शव बरामद किया। जांच करने पर पता चला कि ये मामला समलैंगिक प्रेम-प्रसंग का था। ऐसे में तांत्रिक और प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उसकी मां उर्मिला अभी फरार है। जिसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। साभार वन इंडिया।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق