गाजीपुर । जिले के नंदगंज थाना इलाके के सहेड़ी के पास बीती देर शाम उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक से जा रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य और हिस्ट्रीशीटर अरविंद यादव पर तबतोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग में बाइक सवार अरविंद यादव के कान के पास से गोली छूकर निकल गई। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग हो-हल्ला करने लगे। जिसकी वजह से बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं गोली से घायल युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दिया और घायल का इलाज किया जा रहा है।
चेहरे और कंधे के पास चोट लगी
वहीं इमरजेंसी में तैनात डॉ मिथिलेश यादव ने बताया कि यह डिहिया गांव के रहने वाले अरविंद यादव है। इनके चेहरे और कंधे के पास चोट लगी है। देखने से लग रहा है कि गन शॉट है। फिलहाल स्टेबल है। घायल के बेहतर इलाज के लिए सीनियर डॉक्टर को बता दिया गया है।
घटना की वजह पुरानी रंजिश
फायरिंग में घायल अरविंद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहा है। बताया कि किसी काम से राजादी से लौट रहा था कि सहेड़ी के पास अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाश फायरिंग किये। फायरिंग करने वाले बदमाश सामने आएंगे तो पहचान लेंगे। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल ने बताया कि घायल के द्वारा तहरीर मिली है। एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घायल हिस्ट्रीशीटर है। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق