जौनपुर। तहसील क्षेत्र मछलीशहर के पराहित गांव निवासी 45 वर्षीय दुर्गा देवी पत्नी राकेश पटेल अपने घर के अंदर बिस्तर पर सो रही थी। सोमवार की भोर में लगभग साढ़े तीन बजे एक विषैला सर्प उनके बिस्तर पर चढ़कर हाथ में काट लिया।
नींद में उनको कुछ काटने का अहसास हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
परिजन उन्हे लेकर लगभग सात बजे सुबह सीएचसी पहुंचे। जहा चिकित्सक ने उनकी स्थिति गंभीर देख एंटी स्नैक इंजेक्शन लगा कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अभी भी उनकी स्थित गंभीर बनी हुई है। साभार एचटी।
![]() |
| सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

إرسال تعليق