आजमगढ़। मेंहनगर क्षेत्र के माता प्यारी देवी प्राथमिक विद्यालय खजुरा में पांचवीं तक की मान्यता पर 12वीं तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। शासन से शिकायत पर डीआईओएस की जांच में इसका खुलासा हुआ है।
डीआईओएस ने विद्यालय प्रबंधन को छह से 12वीं तक की कक्षाएं एक सप्ताह के अंदर बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है। कार्रवाई से विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मचा है।
मेंहनगर क्षेत्र के माता प्यारी देवी प्राथमिक विद्यालय खुजरा की शिकायत शासन से की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था विद्यालय की मान्यता पांचवीं तक है और 12वीं तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। शासन के निर्देश पर सह विद्यालय निरीक्षक ने दस अक्तूबर को विद्यालय पहुंचकर जांच की। इस दौरान 12वीं तक कक्षाएं संचालित होती मिलीं। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के भौतिक सत्यापन में पाया गया कि मान्यता पांचवीं तक ही है। विद्यालय में 12वीं तक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कक्षा छह में 43, सात में 35, आठवीं में 44, 9 में 29, 10 में 39, 11वीं में 33 व 12वीं में 19 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते पाए गए। विभागीय नियमों के विपरीत कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। विद्यालय प्रबंधन को एक सप्ताह के अंदर छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं बंद करने का निर्देश दिया गयास है। अगर प्रबधंन ने कक्षाएं बंद नहीं कीं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बिना मान्यता स्कूल संचालन पर एक लाख रुपये तक जुर्माना
बिना मान्यता विद्यालय संचालन करने पर एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। नोटिस के बाद विद्यालय बंद न करने पर प्रतिदिन दस हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना का भी प्राविधान है। कक्षा 9 से 12वीं के बच्चे अगर किसी और विद्यालय से नामांकित या संबद्ध हैं, तो धोखाधड़ी, अवैध वसूली के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाती है। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق