फतेहपुर। बाइक से जा रहे दो युवकों ने रास्ते में खड़ी 14 साल की एक नाबालिग लड़की को लिफ्ट देने के बहाने बाइक में बैठा लिया और फिर अगवा कर ले गए। काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
तलाश करने के दौरान लड़की अस्त व्यस्त हालत में एक नाले में पड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार को गांव के बाहर टहलने गई थी। आरोप है कि रास्ते से निकल रहे दो बाइक सवारों ने लड़की को बाइक में बिठाकर घर तक छोड़ने की बात कही। किशोरी झांसे में आकर बाइक में बैठ गई। इसके बाद दोनों युवक लड़की को जंगल में ले गए और उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद किशोरी को गांव के नजदीक एक नाले में फेंक दिया। लड़की के घर न पहुंचने पर परिजन जब खोजते हुए पहुंचे तो वह नाले में अस्त व्यस्त हालत में मिली। लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी है। सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि दो युवकों पर किशोरी को अगवा कर फेंकने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
दो युवकों को पुलिस ने लिया गिरफ्तार
गैंगरेप कर नाले में नाबालिग को फेंके जाने की सूचना पर चांदपुर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। सूत्र बताते हैं कि तहरीर के आधार पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक युवक हमीरपुर जिले का बताया जा रहा है। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق