जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार की शाम को एक सैलून संचालक का शव उसी की दुकान में लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर गांव निवासी राकेश शर्मा (38) नईगंज में प्राथमिक विद्यालय से सिटी स्टेशन वाले मार्ग पर किराये के एक मकान में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। वहीं पास में ही सैलून खोल रखा था। बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे तक रोज की तरह काम किया। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी खोजते सैलून की तरफ गई। वहां शटर गिरा हुआ था। आस पास के लोगों से जानकारी ली। शटर खुला होने की आशंका होने पर उठाया गया तो राकेश का शव फंदे से लटक रहा था। वहीं से लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फाॅरेसिंक टीम और पुलिस के सामने शव को फंदे से उतारा गया। राकेश को तीन साल की एक पुत्री और एक पुत्र है। कोतवाली के अनिल यादव ने बताया कि सूचना मिली है। युवक किराये के मकान में रहता था। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق