आजमगढ़। देवगांव स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के हॉस्टल में मंगलवार सुबह तृतीय वर्ष का एक छात्र संदिग्धावस्था में हॉस्टल में मृत मिला। उसका शव बिस्तर पर पड़ा था।
घटना की जानकारी होने पर कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
मूलरूप से जौनपुर जनपद निवासी यशवर्धन सिंह (22) परिवार के साथ चंदौली जनपद के चंदौली थाना क्षेत्र के धुरी कोट में रहते थे। वह आजमगढ़ के देवगांव स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में सिविल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र थे। कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में रहते थे। सोमवार की रात भोजन कर साथियों के साथ सोने चले गए। मंगलवार की सुबह रूम पार्टनर पार्टनर सौरभ गौतम व ऋषभ पांडेय जल्दी उठ गए। दोनों यशवर्धन को जगाने लगे। उनका शरीर बेजान हो चुका था। इस पर साथियों ने वार्डेन को घटना से अवगत कराया। तुरंत एंबुलेंस से लेकर लालगंज अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यशवर्धन की मां का 25 दिन पूर्व निधन हो गया था। रूम पार्टनर सौरभ गौतम व ऋषभ पांडेय ने बताया कि वह बार-बार मां की बात करते थे। मां की मौत के बाद से सदमे में थे। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق