मारपीट व हत्या के प्रयास के मुकदमा में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मारपीट व हत्या के प्रयास के मुकदमा में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी जफराबाद निरीक्षक हरिनारायण पटेल  मय हमराह  हे0का0 विपुल राय,का0 मुरली यादव, का0चा0 प्रदीप यादव मय सरकारी वाहन UP 62 AG 0432 व उ0नि0 ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी चौकी प्रभारी कस्बा जफराबाद मय हमराह हे0का0 सुमित कुमार सिंह, हे0का0 राजेश सिंह ,हे0का0 काशीनाथ यादव द्वारा दिनांक 02.11.2023 की रात्रि घटित घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 215/2023 धारा 147/323/504/506/427/452/307/308 भादवि के वांछित अभियुक्त अंकित कुमार सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी अहमदपुर थाना जफराबाद जौनपुर उम्र लगभग 26 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 04.11.203 को समय करीब 18.10 बजे अम्बेडकर तिराहा थाना लाइनबाजार जौनपुर से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है  ।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1.अंकित सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी अहमदपुर थाना जफराबाद जौनपुर 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक हरिनारायण पटेल  थाना प्रभारी जफराबाद जौनपुर
2. उ0नि0 ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी चौकी प्रभारी कस्बा जफराबाद
3.  हे0का0 सुमित कुमार सिंह, हे0का0 राजेश सिंह ,हे0का0 काशीनाथ यादव, हे0का0 विपुल राय,का0 मुरली यादव, का0चा0 प्रदीप यादव।

पकड़ा गया आरोपी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم