जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने सात देशी बम के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसआई इष्टदेव पांडेय व सैय्यद हसन जाफर रिजवी, धर्मदत्त पांडेय, सुनील यादव रात के गश्त में थे।
इसी दौरान रामपुर कला मार्ग पर ग्राम सराय मलिक गद्दो से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों का नाम असलम (41) निवासी ग्राम करौरा थाना मछलीशहर जनपद व राजकुमार उर्फ बब्लू सिंह(38) निवासी ग्राम अलापुर थाना मछलीशहर है। असलम के कब्जे से चार देसी बम व राजकुमार उर्फ बब्लू सिंह के कब्जे से तीन देसी बम बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
खुटहन : गभीरन बाजार के पोटरिया मोड़ पर पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पांच जिंदा देसी बम के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की भोर में उपनिरीक्षक शकील अहमद खां व हमराहियों के साथ संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इस मोड़ पर एक युवक हाथ में झोला लिए खड़ा दिखा। बुलाने पर वह उल्टी दिशा में भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके झोले से पांच जिंदा देसी बम बरामद किया गया। हिरासत में लिया गया बदमाश मूलरूप से आंबेडकर नगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के अहेथा गांव का निवासी है। वह खेतासराय थाना क्षेत्र के बरनी गांव में किराए पर रहता है। साभार ए यू।
![]() |
7 देशी बम के साथ पकड़े गए आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق