8वीं की छात्रा के पेट में हुआ दर्द, घर वाले ले गए अस्पताल,डॉक्टर ने जो बताया सुनकर पैरो तले खिसकी जमीन

8वीं की छात्रा के पेट में हुआ दर्द, घर वाले ले गए अस्पताल,डॉक्टर ने जो बताया सुनकर पैरो तले खिसकी जमीन

जींद। हरियाणा के जींद से रिश्ते को कलंकित करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक 13 साल की 8वीं की छात्रा के पेट में कुछ दिनों से दर्द हो रहा था। उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। इसके बाद मां बेटी की चेकअप कराने के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुंची।

जहां डॉक्टर ने उसका चेकअप किया। इसके बाद डॉक्टर ने बच्ची की मां से जो कुछ कहा उसे सुनकर होश उड़ गए।

दरअसल, डॉक्टर ने महिला को बताया कि उनकी बच्ची 4 महीने की गर्भवती है। इसके बाद बच्ची की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला जींद में सदर थानाक्षेत्र के एक इलाके की है। महिला ने जब बच्ची से इस बारे में पूछा तो उसने जो कुछ कहा वह सुनकर मां दंग रह गई। बच्ची ने बताया कि किसी और ने नहीं बल्कि उसके चचेरे भाई ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

मामले में सदर थाना की जांच अधिकारी प्रेम ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां ने अपने देवर के बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि आठवीं कक्षा में पढऩे वाली उसकी 13 साल की बेटी को पेट में दर्द होने पर जब अस्पताल ले जाया गया तब उसके 4 महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई।

महिला का कहना है कि बेटी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि लगभग 4 महीने पहले जब घर में कोई नहीं था तो चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चचेरे भाई ने बाद में भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उनके देवर का परिवार भी उनके साथ रहता है। प्रेम ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। साभार जनसत्ता।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم