जौनपुर के दो बदमाशों को आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार,असलहा, कारतूस व बाइक बरामद

जौनपुर के दो बदमाशों को आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार,असलहा, कारतूस व बाइक बरामद

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव के पास गुरुवार की सुबह पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को घेरा बंदी कर पकड़ लिया।

उनके पास से असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई। घायल बदमाशों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

देवगांव कोतवाल राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक बाइक से दो बदमाश पल्हना की ओर से आ रहे है। पुलिस ने बसही मार्ग के पास घेरा बंदी कर दी। बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा गया। पुलिस को देख कर बदमाश बाइक मोड़ कर भागना चाहे। बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस से घिरे होने पर बदमाश पुलिस पर फायर करने लगे। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में शमशाद (27) निवासी कटहरा थाना केराकत जौनपुर के दाएं पैर में व मोनू (23) निवासी जयरासी थाना चंदवक जनपद जौनपुर के बाए पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेरा बंदी कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों को लालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। उनके पास से बाइक व असलहा बरामद हुआ। साभार एचटी।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم