जौनपुर। नगर पालिका इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जयनाथ यादव के पौत्र शिवांश यादव(19) पुत्र सत्येंद्र यादव ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर में ही खुद को गोली मार ली। गोली उसके धर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से चली।
अपने जन्मदिन के दिन ही उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी बात की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सदर कोतवाली के सिपाह पुलिस चौकी के बलुआ घाट रासमंडल निवासी जयनाथ यादव के पुत्र सत्येंद्र का इकलौता पुत्र शिवांश नीट की तैयारी करता था। घर पर रहकर लैपटॉप से ऑनलाइन ही तैयार करता था। मंगलवार को उसका जन्मदिन था। सुबह करीब 11 बजे घर की महिलाएं खाना बना रहीं थी। इसी दौरान शिवांश के कमरे में गोली चलने की आवाज आई तो लोग दौड़े। वहां गए तो शिवांश गिरा था। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी स्नेहा राय ने बताया कि फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है। शिवांश के पास मोबाइल भी नहीं था। लैपटॉप से ही तैयारी करता था। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق