मैनपुरी। किशनी में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया।
पीड़िता ससुराल वालों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। इतना ही नहीं उसे बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दिवन्नपुर साहनी निवासी नाजिश बेगम ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पति मोनिश के गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब भी वह विरोध करती तो पति उसको मारता पीटता। अन्य ससुरालीजन भी पति को समझाने के बजाय उसका साथ देते आ रहे हैं। रविवार को सास खातून बेगम, जेठ इदरीश, बबलू, सोनी निवासी ततरई जनपद एटा ने गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। लाठी डंडे से पीटने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पति व ससुरालीजन उसे काफी समय से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साभार ए यू।
![]() |
| सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

إرسال تعليق