गाजीपुर। जिले के सात तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान आए 441 प्रार्थना-पत्रों में मात्र 30 का ही निस्तारण हो सका। जबकि 411 फरियादियों को मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा।
मुहम्मदाबाद में डीएम आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह ने फरियाद सुनने के साथ निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही अनुपस्थित पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और विद्युत हाईडिल के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
ठंड और गलन के बीच फरियादी सुबह नौ बजे ही मुहम्मदाबाद तहसील पहुंच गए थे। सुबह दस बजे एसडीएम और अन्य अधिकारियों के आने का क्रम शुरू हो गया। कुछ देर बाद डीएम आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह भी पहुंच गए। इस दौरान करीब 118 प्रार्थना-पत्र आए, जिसमें मात्र सात का ही निस्तारण हो पाया। जबकि शेष प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। वहीं विद्युत हाईडिल के अधिशासी अभियंता और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी नाराज हुईं। उन्हें दोनों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश अधिकारियों को दिया। वहीं सैदपुर में 35 में पांच, जमानिया में 31 में तीन, सदर तहसील में 82 में पांच, जखनिया में 73 में तीन, सेवराई में 40 में तीन और कासिमाबाद में 62 चार प्रार्थना-पत्रों का ही निस्तारण हो सका। जबकि शेष फरियादियों को मायूस होकर घर लौेटना पड़ा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साभार ए.यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق