आजमगढ़। निजामबाद थाना क्षेत्र के फरिहा निवासी युवक की महाराष्ट्र के नासिक में हत्या कर दी गई। नौ मार्च को जंगल में उसका तेजाब से जला शव मिला था। मंगलवार को नासिक पुलिस ने मृतक के घर घटना की सूचना दी।
इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने अनुसार घटना में चार लोग शामिल थे। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा निवासी शाहरुख खान (25) संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में रहता था। एक साल पूर्व वह घर आया था। वह आठ माह से अपने चचेरों भाइयों के साथ महाराष्ट्र के पालघर जनपद के ऊधवा में रहता था। परिजनों ने बताया तीन मार्च को रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोवां गांव निवासी रिश्तेदार शाहरुख खान को पालघर से अपने साथ लेकर भिमंडी चले गए। इसके बाद शाहरुख से उसके परिवार के लोगों का संपर्क नहीं हुआ। नौ मार्च को महाराष्ट्र के नासिक जनपद के अभोना थाना क्षेत्र के नकासी रोड के जंगल से पुलिस ने शाहरुख का शव बरामद किया। शव को तेजाब से जलाया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मालेगांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस को मृतक के बारे में जानकरी मिली। मंगलवार की शाम परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। शाहरुख खान के पिता महबूब ने बताया कि नासिक पुलिस के अनुसार उनके बेटे की हत्या में चार लोग शामिल थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी आजमगढ़ जनपद के ही निवासी हैं। साभार एचटी।
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق