आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दो दिन पूर्व दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसकी बेटी की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात गांव का युवक पीड़िता के शौचालय के पास छिपा था।
रात 10 बजे पीड़िता शौचालय के पास गई तो उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उसकी साड़ी खीच कर अर्द्धनग्न कर दिया। इतना ही नहीं उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी बेटी की हत्या की धमकी दी। ग्रामीणों के आने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने रविवार को आरोपी के विरुद्ध रौनापार थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्या ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। आरोपी सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साभार एचटी।
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق