आजमगढ़। लेखपाल के साथ गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ज्ञात हो कि विजय कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम महुआपार जो लेखपाल के पद पर कार्य़रत है जो समय लगभग 01.00 PM को शिवपूजन यादव पुत्र बनारसी यादव के
द्वारा दिया गया शिकायती प्रार्थना पत्र से सम्बन्धित खलिहान व भीटा की पैमाइश करने हेतु ग्राम महुआपार परगना देवगांव थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ मे गया था उसी समय अवधराज सिंह पुत्र दशरथ सिंह ग्राम महुआपार थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ गाली गलौज देने लगे और आवेदक के हाथ से बंदोबस्ती नक्शा छीनकर फाड़ दिये तथा सरकारी कार्य मे बाधा पैदा कर दिये और जान से मारने की धमकी दी गयी।
इसी सम्बन्ध में उप निरीक्षक कमालुद्दीन ने मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 43/24 धारा- 353,504,506,427 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। उक्त अभियुक्त को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया गया।
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق