आजमगढ़। पवई थाना के करौजा गांव में 23 अप्रैल को एक युवक की लाश मिली थी। इसका खुलासा मंगलवार को पुलिस ने किया और हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया।
पवई के करौजा गांव में 23 को कुएं से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त सच्चिदानंद यादव ने अपने पुत्र पवन यादव उर्फ मोनू के रूप में की थी। पिता के अनुसार पवन ने सात-आठ साल पूर्व करौजा गांव निवासी पूजा यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों कराए के कमरे में साथ रहते थे। पति-पत्नी में अक्सर ही विवाद भी होता था। इस दौरान पत्नी ने अपने पति को ठिकाने लगवा देने की धमकी भी दी थी। पिता की तहरीर पर अंगद यादव, जयप्रकाश व पूजा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। सोमवार को पुलिस ने नमाजद अभियुक्ता व मृतक की पत्नी पूजा को करौज पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। साभार ए यू।
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق