नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। थाना क्षेत्र जफराबाद के एक गांव की नाबालिग लड़की से दुराचार करने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार की सुबह होमगार्ड तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए काफी दिनों से लगी थी।

बुधवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया। क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की को गांव के ही युवक ने एक अप्रैल की रात को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। तीन मई को लड़की के परिजनों ने युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था। आठ मई को पुलिस की टीम ने लड़की को जफराबाद स्टेशन के पास से बरामद कर लिया था। आरोपी भाग निकला था। बरामद युवती का मेडिकल व मजिस्ट्रेट को बयान भी करवाया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के दुराचार की पुष्टि हुई। उसके बाद पुलिस पूरी ताकत से आरोपी को पकड़ने के लिए लगी हुई थी। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह, चौकी प्रभारी अरविंद यादव, राजेश सिंह सेंगर, विपुल राय आदि ने इस तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस बाबत थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साभार ए यू।

पकड़ा गया आरोपी 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم