जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोप में होमगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि रविवार की शाम घर से दुकान पर जा रही किशोरी के साथ रास्ते में जोर जबरदस्ती करने लगा।
किसी तरह से किशोरी ने खुद को छुड़ाया और अपने घर भाग गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने होमगार्ड के विरुद्ध मुकदमा दर्जकराया है। थाना प्रभारी संतोष पाठक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साभार एचटी।
![]() |
| सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

إرسال تعليق