बरेली। जिले में दिवाली की रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की डंडों से पिटाई की। मामले में प्रेमनगर थाने में 15 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने दबिश देकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोपियों को जब थाने के लॉकअप से बाहर निकाला गया तो लंगड़ाते हुए निकले। पुलिस से हाथ जोड़कर बोले, गलती हो गई साहब...।
पुलिस ने पढ़ाया कठोर पाठ
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गुरुवार की रात गश्त के दौरान अराजतत्वों ने पुलिस टीम पर हमला किया था। 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें मुख्य आरोपी धीरज, बिपिन, कुनाल, आदेश, रमेश चंद्र, अर्जुन, राहुल, वरुण कुमार, अशोक वर्मा को किया गया है। इन आरोपियों को कठोर पाठ पढ़ाकर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई ऐसे अराजकतत्वों के लिए स्पष्ट संदेश भी है कि अगर कोई अराजतत्व इस तरह के कृत्य करता है या महिलाओं से अभद्रता करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगा।
जुआ खेलने से रोकने पर किया था हमला
प्रेमनगर थाने के दरोगा शुभम कुमार टीम के साथ गश्त करते हुए बांके की छावनी स्थित होली चौक पर पहुंचे थे। वहां पर 30-40 लोगों की भीड़ थी। दरोगा ने भीड़ होने का कारण पूछा और उन लोगों से अपने घरों में जाने को कहा। इसी बात से लोग भड़क गए। भीड़ में शामिल अशोक वर्मा अभद्रता करने लगा।
दरोगा के विरोध करने पर धीरज, विजय, कपिल, विपिन, नन्हें, राजू, छोटेलाल, विनोद, कुनाल, आदेश, रमेश चंद्र, अर्जुन, राहुल और वरुण कुमार ने 20-25 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने डंडे से पिटाई कर पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साभार ए यू।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/KhulasaIndia/status/1852549629264486755?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق