JAUNPUR: 15 साल के किशोर ने महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने व ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

JAUNPUR: 15 साल के किशोर ने महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने व ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोर (15)ने महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।साथ ही ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के चाचा ने प्रार्थनापत्र देकर जांच की मांग की है।

आरोप लगाया कि पड़ोस की महिला का उनके घर आना-जाना था। उसने उनके 15 वर्षीय भतीजे के साथ दोस्ती कर अपने घर बुलाने लगी। आरोप है कि उसने किशोर को गंदी फिल्म दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। किशोर के इन्कार करने पर उसने फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार उसे धमका कर शारीरिक संबंध बनाती रही। महिला की हरकत से किशोर अवसाद में पहुंच गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी गई क्षेत्राधिकारी मडियाहूं वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم