आजमगढ़। किशोरी के साथ दुष्कर्म के दो मामलों सरायमीर और देवगांव पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी को पीड़िता की मां ने सरायमीर पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री स्कूली गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।
इस संबंध में पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। उपर निरीक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने रविवार को पौने 12 बजे खरेवां मोड़ से बहराइच जिले के मोहमदिआर थाना के मेहरबान नगर कॉलोनी निवासी संजय (19) को पौने 12 बजे खरेवा मोड़ से गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में देवगांव थाना पुलिस को पीड़िता की मां की तहरीर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ बरदह थाना के जमुआंवा गांव निवासी सहवाग ने बीते दिनों दुष्कर्म किया था। पीड़िता की पुत्री ने घटना की जानकारी मां को दी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना देवगांव विनय कुमार मिश्र ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सहवाग को टीकरगाढ़ हाईवे से गिरफ्तार किया। साभार ए यू।
![]() |
| पकड़े गए दोनों आरोपी |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

إرسال تعليق