महिला से दुष्कर्म और हत्या करने वाले ऑटो चालक का फैसला ऑन द स्पॉट,योगी पुलिस ने किया ढेर, देखें वीडियो

महिला से दुष्कर्म और हत्या करने वाले ऑटो चालक का फैसला ऑन द स्पॉट,योगी पुलिस ने किया ढेर, देखें वीडियो

लखनऊ । राजधानी में महिला से दुष्कर्म और हत्या करने वाले ऑटो चालक अजय कुमार द्विवेदी को शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

लिस ने आज अजय पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। दोपहर में पुलिस ने अजय के भाई दिनेश को गिरफ्तार कर लिया।

दिनेश ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका भाई मलिहाबाद इलाके में छिपा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने मलिहाबाद के देवा रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी की। करीब साढ़े नौ बजे अजय बाइक से आता दिखाई दिया। जवानों ने उसे घेर लिया और पकड़ने की कोशिश की। तभी अजय ने अपनी बाइक खेतों की तरफ मोड़ दी। लेकिन वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका।

बरामद हुआ महिला का मोबाइल

इसके बाद जब बाइक खेत में गिर गई तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजय मारा गया। वह दुबग्गा स्थित बसंत कुंज योजना कॉलोनी का रहने वाला था। उसके पास से मृतक महिला का मोबाइल, एक पिस्टल, सिगरेट, लाइटर और कुछ पैसे बरामद हुए हैं।

18 जनवरी को युवती वाराणसी से पेपर देकर लौट रही थी। रात करीब डेढ़ बजे वह लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड पर उतरी। उसे लिफ्ट देने के बहाने बाग में ले गए। दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी।

डीसीपी ने दी एनकाउंटर की जानकारी

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत ने बताया कि मलिहाबाद थाना पुलिस और सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हरदोई भागने की फिराक में है। इस पर मलिहाबाद कस्बे के पास नाकेबंदी की गई। एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया गया तो वह बाइक खेतों में ले गया।

बाइक फिसलने पर वह पैदल भागा। पीछा कर रही पुलिस टीम पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। पहले उसे नजदीकी सीएचसी और बाद में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी अजय के भाई दिनेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अजय दुबग्गा का हिस्ट्रीशीटर है। अजय और उसके भाई दिनेश का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है। अजय पर 23 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दिनेश पर 9 मुकदमे दर्ज हैं। दिनेश को पुलिस ने मलिहाबाद कस्बे के संन्यासी बाग से गिरफ्तार किया। साभार नव भारत।

देखें वीडियो 👇
https://x.com/Benarasiyaa/status/1903162120155615591?s=19

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم