संवाददाता -आनन्द कुमार
चन्दवक (जौनपुर) । डोभी ब्लॉक परिसर में शनिवार दोपहर को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह केडी सिंह रहे। इस अवसर पर डोभी ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह केडी सिंह ने सभी समूह के महिलाओ को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं, वे साइकिल से लेकर जेट विमान तक चला रही हैं।और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभागार परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे अच्छे कार्य करने वाले रोजगार सेवक व महिला समूह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पहला अच्छा कार्य करने वाला चकरा ग्राम प्रधान साधना सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये खंड विकास अधिकारी नन्दलाल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की शुरुआत घर से होती है। समाज में बदलाव लाने के लिए हमें अपने घर से ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रबंधक,अनिल यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। और कार्यक्रम का संचालन लेखाकार लालजी राम ने किया। इस अवसर पर एडियो पंचायत किशन कुमार,ब्लॉक प्रबंधक गोपाल यादव,एकलाक, चकरा प्रधान पति विजेंद्र सिंह सुक्कू,आदि रोजगार सेवक व समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।
![]() |
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

إرسال تعليق