UP BOARD RESULT: यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज जारी किया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत से प्रदेश में टॉप किया है। यश ने 587 अंक प्राप्त किए हैं।
10वीं में दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दूसरे स्थान पर इटावा की अंशी तिवारी 97.67 प्रतिशत और बाराबंकी के रहने वाले अभिषेक कुमार यादव 97.67 प्रतिशत रहे। अंशी और अभिषेक ने 586 अंक प्राप्त किए। वहीं, मुरादाबाद की ऋतु गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और जालौन की सिमरन गुप्ता 97.50 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ऋतु, अर्पित, सिमरन ने 585 अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 1149984 लड़के और 1144138 लड़कियां हैं। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66 और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87 है। सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.21 अधिक है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 8140 केंद्रों में आयोजित की गई थीं। 19 मार्च से दो अप्रैल तक यानी 15 दिनों में यूपी बोर्ड ने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा करा लिया गया था। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 51,34,725 परीक्षार्थी (94.44 फीसदी ) उपस्थित और 3,02,508 (5.56 फीसदी) अनुपस्थित रहे।
वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा के लिए पंजीकृत 27,32,216 अभ्यर्थियों में से 25,56,992 परीक्षार्थी (93.58 फीसदी) उपस्थित रहे और 1,75,224 परीक्षार्थियों (6.42 फीसदी) ने परीक्षा छोड़ दी थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 27,05,017 परीक्षार्थियों में से 25,77,733 परीक्षार्थी (95.29 फीसदी) उपस्थित रहे और 1,27,284 परीक्षार्थी (4.71 फीसदी) अनुपस्थित रहे।
पांच वर्षों में सबसे बेहतर रही उपस्थिति
वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 55,25,342 परीक्षार्थियों में से 3,23,166 (5.84 फीसदी) गैरहाजिर थे। वहीं, 2023 की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 58,84,634 परीक्षार्थियों में से 4,50,012 (7.64 फीसदी) ने परीक्षा छोड़ी थी। इसी तरह वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में 51,92,616 विद्यार्थियों में से 4,34,404 परीक्षार्थी (8.36 फीसदी) गैरहाजिर थे। 2021 में कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं हुई थी, जबकि वर्ष 2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 56,10,819 परीक्षार्थियों में से 353684 (6.30 फीसदी) अनुपस्थित थे। साभार ए यू।
12th Topper: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। 12वीं कक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल (UP Board Inter Topper) ने टॉप किया है।
महक ने 500 में से 486 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। महक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.20% अंक हासिल किए हैं। बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पुरा, प्रयागराज की मेधावी छात्रा (Mahak Jaiswal) ने पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है।
सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन, लेकिन किसी एक में भी 100 पर्सेंटाइल नहीं
महक ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें सबसे अधिक अंक (100 में से 99) भौतिकी और जीव विज्ञान में मिले हैं। इसके बाद, महक को रसायन विज्ञान में 98 अंक मिले हैं। हिंदी और अंग्रेजी में उन्हें 95-95 अंक मिले हैं। हालांकि, इंटरमीडिएट टॉपर को किसी भी विषय में सौ फीसदी अंक नहीं मिले हैं, बावजूद इसके उन्होंने पूरे प्रदेश में पहला स्थान सुरक्षित किया है।
विषय अंक पूर्ण अंक
हिंदी 95D 100
अंग्रेजी 95D 100
भौतिकी 99D 100
रसायन विज्ञान 98D 100
जीव विज्ञान 99D 100
कुल अंक 486 (97.20%)
नतीजों में बेटियों ने फिर मारी बाजी, 10वीं से ज्यादा 12वीं के नतीजों में रहा अंतर
UP Board 12th Topper List: 12वीं के टॉपर्स
टॉप-3 में छह विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। चार छात्र-छात्राओं ने रैक-2 हासिल की है। वहीं, रैंक-3 पर एक छात्रा का नाम शामिल है।
रैंक नाम जिला प्रतिशत
1 महक जायसवाल प्रयागराज 97.20%
2 साक्षी अमरोहा 96.80%
2 आदर्श यादव सुल्तानपुर 96.80%
2 शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
2 अनुष्का सिंह कौशाम्बी 96.80%
3 मोहिनी इटावा 96.40%
यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स
कैसा रहा रिजल्ट?
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत घटा है, जबकि 12वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि हुई है। साभार ए यू।
![]() |
महक 12वी टॉपर, यश प्रताप सिंह, हाई स्कूल टॉपर |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق