आजमगढ़। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के कोट मोहल्ले में रविवार की देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग की घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एसओजी की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। यह पूरी घटना पुराने विवाद से जुड़ी हुई बताई जा रही है। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार पर फायरिंग 6 राउंड फायरिंग कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना में स्कूटी सवार को एक गोली छूते हुए निकल गई जिससे वह बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ सिटी गौरव शर्मा और शहर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पाण्डेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
CCTV खंगाल रही पुलिस
मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। इसके साथ कई डीवीआर भी ले गई। इस मामले में यह भी बात आई कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद रहा है। एक बार कोतवाली में समझौते की भी बात कही जा रही है।
इस मामले में पीड़ित के पिता का आरोप है कि हमला करने वाले ने 5 मार्च को लखनऊ में भी हमला किया था। इस मामले में पीड़ित के पिता ने उत्कर्ष सिंह निर्भय सिंह निखिल सिंह और योगेश तिवारी पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। साभार डीबी ।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/TopNewsUP/status/1921616475292365200?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق