आज़मगढ़ । जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर बिसराई गांव में पुराने जमीनी विवाद में पट्टीदारों द्वारा दंपति पर लाठी-डंडा तथा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
वहीं इस घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इसके साथ ही एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
आज़मगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर बिसराई गांव में पुराने जमीनी विवाद में पट्टीदारों द्वारा दंपति पर लाठी-डंडा तथा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
वहीं इस घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इसके साथ ही एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
दर्ज हुआ मुकदमा एक आरोपी हिरासत में
इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की प्रमोद मिश्रा व उनके पड़ोसी अश्विनी मिश्रा द्वारा उनके परिवारजनों के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया। जिसके कारण उनके महिलाओं के सिर पर गंभीर चोटें आई है।
इस सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जो खतरे से बाहर है। इनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
इस मामले में अभियुक्त अश्विनी मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पाया गया कि पुरानी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है, इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएगा उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी। साभार डीबी।
देखें वीडियो 👇
https://youtu.be/dq59ee__TcA?si=zVkt1uQ10zhZnwnb
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق