जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को अपनी मौसेरी बहन को बाइक से विजेथुआ धाम जा रहे किशोर को अगवा कर लिया गया। यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित की बहन के साथ अश्लील हरकत भी की।
चार पहिया वाहन सवार अपहर्ता किशोर को अपने घर ले गए। वहां उसकी पिटाई कर छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार उसरौली शहाबुद्दीनपुर निवासी युवक ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई मंगलवार की सुबह अपने ननिहाल से अपनी मौसेरी बहन को बाइक से लेकर दर्शन करने जा रहा था। छित्तूपुर शेरपुर चौराहे के पास चारपहिया वाहन सवार कपसियां गांव के राहुल यादव, रवि यादव, सौरभ यादव और पुट्टीलाल उसे ओवरटेक कर रोक लिए। वे लोग किशोर को जबरन अपने वाहन में बैठाने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने बहन के साथ अश्लील हरकतें की। अपहर्ताओं ने बहन को वहीं छोड़कर किशोर को कार से पिलकिछा रोड स्थित अपने मकान पर ले गए। वहां लात-घूसों और डंडे से आंनद की पिटाई की। इसके बाद उसे खुटहन चौराहे पर छोड़ कर भाग गए। बहन की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गये। थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق