आजमगढ़। निजामाबाद थाने की पुलिस ने शनिवार को ग्राम प्रधान प्रकाश यादव पर गोलीबारी के मामले में दो वांछित आरोपियों को शेरपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पप्पू यादव और दुबई यादव निजामाबाद थाना क्षेत्र के चुनहटा गांव के निवासी हैं।
निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 27 मई 2025 की रात आठ बजे ग्राम चुनहटा के प्रधान प्रकाश यादव पर सुशील यादव, दुबई यादव, पप्पू यादव, प्रवीण यादव, प्रियांशु यादव और तीन अज्ञात व्यक्तियों ने साजिश के तहत तमंचे से हमला किया। आरोपियों ने प्रकाश यादव पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे उनके पेट और जांघ में चोटें आईं। वर्तमान में उनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। हमलावरों ने पीड़ित के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित के पिता राजबली यादव की शिकायत पर 28 मई को मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम ने छानबीन के बाद पप्पू यादव और दुबई यादव को गिरफ्तार कर लिया। पप्पू यादव के खिलाफ 2012 में निजामाबाद थाने में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच उपनिरीक्षक शमशाद खां कर रहे हैं। साभार ए यू।
![]() |
पकड़े गए आरोपी |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق