JAUNPUR: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

JAUNPUR: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

जौनपुर । जिले में रविवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना लाइनबाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर कस्बे के पास रात करीब 10 बजे हुई।

मृतकों की पहचान आजमगढ़ के लालगंज निवासी 25 वर्षीय शशांक सिंह और सरायख्वाजा क्षेत्र के भकुरा मोड़ निवासी आयुष यादव के रूप में हुई है। उनके साथ सिकरोंर निवासी प्रियांशु भी बाइक पर सवार था। तीनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

दुर्घटना के बाद शशांक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आयुष यादव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रियांशु सिंह का इलाज जारी है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात फरार वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साभार डीबी।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم