आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी दीवान राजेश कुमार सिंह का हृदयाघात से मौत। परिजनों में मचा कोहराम।
रायबरेली के बछरावां थाने में तैनात दीवान राजेश कुमार सिंह को इलाज के लिए एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
![]() |
| राजेश सिंह,फाइल फोटो |
ये दु:खद घटना 14 दिसंबर की रात करीब 7.45 बजे की है। बताया जा रहा है कि दीवान राजेश कुमार सिंह अपने कमरे में कार्य कर रहे थे। तभी अचानक वह गिर पड़े। कमरे के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बछरावां पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें उच्च उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
![]() |
| राजेश सिंह |
डॉक्टर डॉ. अभय चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मेजर हार्ट अटैक का प्रतीत होता है। सीपीआर देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मरीज को एम्स रेफर किया गया था।
दीवान राजेश कुमार सिंह 1995 में पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी। मार्च 2023 में उनकी तैनाती रायबरेली जिले के बछरावां थाने में दीवान के पद पर हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही बछरावां पुलिस ने परिजनों को अवगत करा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया उसके उपरांत शव को पुलिसलाइन लाया गया जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया उसके पश्चात उनका शव उनके गांव सिधौना पहुंचा।
राजेश कुमार सिंह की दो पुत्रियां नूतन एवं दीपशिखा एवं पुत्र उदित नारायण सिंह का रो-रो कर हाल बेहाल है।
उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और लोग उनके चाचा विमल कुमार सिंह पप्पू एवं उनके छोटे भाई विवेक सिंह पिंटू को सांत्वना देते रहें।
इस दौरान विनोद सिंह, वेद प्रकाश सिंह, संजीव सिंह,मनीष सिंह,अनीस सिंह,अनिता श्रीवास्तव,आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष मेहनाजपुर मनीष पॉल भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहें।
![]() |
| फाइल फोटो देखें वीडियो 👇 |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com



إرسال تعليق