जौनपुर । जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र एक गांव में बीते बुधवार की सुबह जिस किशोरी का शव मिला था उसकी हत्या मुंह में कपड़ा ठूंसकर की गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वह आठ माह की गर्भवती थी। जांच में शक की सुई करीबियों पर जा रही है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। सुबह उसका शव घर से सात सौ मीटर दूर तालाब के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव की हालत देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आया कि किशोरी आठ माह की गर्भवती थी।
किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस परिवार के लोगों को भी शक की नजर से देख रही है। हर संभावित बिंदुओं पर पुलिस छानबीन में जुटी है। सीओ चोब सिंह का कहना है कि किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

إرسال تعليق