गाजीपुर। मैं पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के महा माहिम मनोज सिन्हा जी को अपना अभिभावक मानती हूं। वह मेरे राजनीतिक गुरू भी हैं। मैंने मंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के तत्काल बाद श्री सिन्हा को फोन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुझे आशीर्वाद दिया। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार की नवनियुक्त राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत ने फोन फोन पर हुई वार्ता के दौरान कहीं।
डा. संगीता बलवंत ने अपने मंत्री बनने का पूरा श्रेय अपने क्षेत्र की देवतुल्य जनता को देते हुए जनपद वासियों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया। कहा कि मुख्यमंत्री एवं संगठन ने मुझपर जो भरोसा और विश्वास जताया है, मैं विश्वास दिलाती हूं कि अपने इस दायित्व के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ लगातार काम करते हुए खरा उतरने का पुरा प्रयास करूंगी। कोई भी ऐसा कार्य नहीं करुंगी, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो। मालूम हो कि डा. संगीता बलवंत मनोज सिन्हा की काफी करीबी मानी जाती हैं। डा. संगीता बलवंत को 2017 में जम्मू-कश्मीर के वर्तमान एलजी मनोज सिन्हा के प्रयास से टिकट मिला था। इन्होंने गाजीपुर सदर विधानसभा सीट पर विजय हासिल करते हुए भाजपा का झंडा लहराया था। शायद यही कारण था कि मंत्री पद की शपथ लेने के तत्काल बाद डा. संगीता ने श्री सिन्हा का आशीर्वाद प्राप्त कर हर्ष व्यक्त किया।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق