अजब गजब। सोशल मीडिया पर लड़कियों की स्कूटी चलाने के कई मजाक बनाए जाते हैं। कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लड़कियां स्कूटी चलाते समय अपने पैर से ब्रेक लगाती नजर आती हैं।
इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की स्कूटी की ब्रेक का इस्तेमाल न करते हुए, बल्कि अपने पैरों से स्कूटी रोकती नजर आती है। इस चक्कर में वह अपनी स्कूटी एक कार में ठोंक देती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।
वीडियो देखकर लोगों ने लिए मजे
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूटी चलाते हुए सड़क पर कहीं जा रही होती है। इस दौरान उसने अपना एक पैर स्कूटी से बाहर लटकाया हुआ है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है लड़की अपने पैर से ही स्कूटी का ब्रेक लगाएगी। वह काफी डर-डरकर धीरे-धीरे ही स्कूटी चला रही होती है। इसी बीच एक चौराहा आता है। तभी जो होता है, वह देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। आप देख सकते हैं कि लड़की स्कूटी में ब्रेक नहीं मार पाती है और पैर से स्कूटी रोकने के चक्कर में उसे कार से भिड़ा देती है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि लड़की ब्रेक लगाने के लिए हैंड ब्रेक का नहीं, बल्कि अपने पैरों का इस्तेमाल करती है। जैसे ही वह गोल चक्कर के नजदीक पहुंचती है। ठीक उसी वक्त वह कार भी गोल चक्कर पर आ जाती है। कार को सामने देखकर लड़की थोड़ा हड़बड़ा जाती है। इसके बाद वह स्कूटी का ब्रेक मारने की बजाय पैर से स्कूटी रोकने की कोशिश करती है। हालांकि, उसकी स्कूटी रुकती नहीं है और वह उसे कार में भिड़ा देती है। कार में भिड़ते ही लड़की का संतुलन बिगड़ जाता है और वह लड़खड़ा जाती है। गनीमत यह थी कि इस समय स्कूटी की स्पीड ज्यादा नहीं थी, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वीडियो देखकर लोग लड़की को 'पापा की परी' बोल रहे हैं। वीडियो को mr.khansab06 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। साभार टाइम्स नाऊ।
देखिए वीडियो 👇
https://www.instagram.com/reel/CkkPi2iJFza/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق