बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे फंदा काटकर नीचे उतारा और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा, तब तक बहुत देर हो गई थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फांसी लगाकर आत्महत्या की
जानकारी के अनुसार यह घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घटी है। एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उसने अपने पड़ोसी सहित कई अन्य लोगों पर प्रताड़ना और छेड़छाड़ समेत कई गंभीर आरोप लगाया है। मृतक महिला के फांसी लगाने की खबर जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदा काटकर नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मरने से पहले शेयर किया वीडियो
जानकारी के अनुसार हिला ने अपने फेसबुक अकाउंट में मरने से पहले एक वीडियो शेयर किया था। मृतक महिला का नाम प्रियंका सिंह बताया जा रहा है। महिला जो श्रीकांत वर्मा मार्ग के साईं मंदिर के पीछे कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। इस वीडियो में महिला ने अपने मकान मालिक और अन्य लोगों पर छेड़छाड़ करने से लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के शव को स्टमार्टम के लिए रेफर कर दिया है। साभार आइके।
देखें वीडियो 👇
https://x.com/TheSootr/status/1842887429214388714?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
إرسال تعليق