जौनपुर । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कोविड 19 नियमों का पालन कराने हेतु लोगो जागरूक करते हुए ही घर के बाहर मास्क लगाकर निकलने की सलाह के साथ जनहित में बिना मास्क वालों पर सख्ती करते हुए जुर्माना लगाने के आदेश पर पुलिस अधीक्षक रामकरन नैय्यर ने भी समक्ष थानों के प्रभारियों से सरकार के आदेशों नियमों का लोगों से पालन करवाने सख्त निर्देश दिया है , लेकिन शहर के कोतवाली के अंतर्गत राजकालेज चौकी प्रभारी लोगों से मास्क ना लगाने के कारण राज कालेज चौकी इंचार्ज मास्क ना लगाने पर चालान करने में व्यस्त थे , लेकिन लोगो से चालान का जुर्माना वसूलते वक्त दरोगा जी खुद बिना मास्क के पाए गए , जिसके बाद जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं कि क्या नियम कानून और जुर्माना सिर्फ आम जनमानस के लिए ही है और जनता को शिष्टाचार और नियम कानून का पालन करवाने वाले ऐसे लापरवाह पुलिस वालों के लिए अलग नियम है , पुलिस अधीक्षक को ऐसे गैर जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करने की जरूरत है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें