समाधान दिवस भी हवाहावाई, लोग करते रहे इंतजार नहीं पहुंचे राजस्व अधिकारी।

समाधान दिवस भी हवाहावाई, लोग करते रहे इंतजार नहीं पहुंचे राजस्व अधिकारी।

जौनपुर। सभी थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की तो लंबी कतार दिखी, लेकिन अधिकतर थानों पर राजस्व अधिकारी नहीं पहुंचे।

इसको पूर्व में राजस्व अधिकारी के साथ हुए अभद्रता को जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें अधिकारी थाना पर समाधान दिवस पर जाने से कतराते दिखे, केवल थानाध्यक्ष, कानूनगो व लेखपाल की उपस्थिति में सुनवाई हुई।
बक्शा थाना परिसर में कुल चार मामलों का निस्तारण किया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब तीन माह बाद समाधान आयोजित होने से फरियादियों की भीड़ कम रही। राजस्व संबंधी कुल चार मामलों का निस्तारण संबंधित गांव के लेखपाल को देते हुए निस्तारित कराया गया। इस दौरान लेखपाल लालबहादुर, शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। शाहगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्रा के अध्यक्षता में हुए आयोजन में फरियादियों द्वारा कुल चार प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र विभाग से संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। मछलीशहर थाने में आयोजन प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय के नेतृत्व हुआ जिसमें कुल सात प्रार्थना पत्र पड़े, तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्र के लिए राजस्व टीम को लगा दिया गया है। मौके पर निरीक्षण कर निबटाने को कहा गया है। लोक अदालत में 4401 वादों का हुआ निस्तारण।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने