कुर्की के नोटिस अवहेलना पर पति पर एफ आई आर दर्ज।

कुर्की के नोटिस अवहेलना पर पति पर एफ आई आर दर्ज।

जौनपुर। दीवानी न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश  पारिवारिक न्यायालय की अदालत में चल रहे मुकदमे मैं कुर्की की नोटिस के बावजूद  आत्समर्पण न करने वाले विपक्षी पति के खिलाफ थानाध्यक्ष ने धारा 174 ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया।एफ आई आर की कॉपी अदालत में भी भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष पंवारा ने एफ आई आर दर्ज कराया कि पारिवारिक न्यायालय में रेखा बनाम मोतीलाल मुकदमा विचाराधीन है।पति मोतीलाल के खिलाफ कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट व कुर्की की नोटिस जारी की गई।उप निरीक्षक श्याम बिहारी द्वारा कुर्की की नोटिस 9 नवंबर 2020 को मोतीलाल के घर पर चस्पा की गई इसके बावजूद नियत तिथि दिनांक 11 नवंबर को वह आत्मसमर्पण नहीं किया। अपनी चल संपत्ति हटा बढ़ा रहा है।कुर्की की नोटिस की जानकारी होने के बावजूद हाजिर न होकर उसने आईपीसी के तहत दंडनीय अपराध किया है। थानाध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुई और कॉपी न्यायालय में भेजी गई।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने