जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र खेतासराय के पुरानी बाजार में रविवार को बिल्ली के हमले से एक मासूम की से मौत हो गई। परिजनों ने मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले निवासी रामजियावन सोनी के ढाई माह के पुत्र को उसकी मां ने सुबह दूध पिलाकर कर सुला दिया था।
मासूम के सोने के बाद वह घर के काम में लग गई तभी बिल्ली ने मासूम बच्चे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
न। मामले की जानकारी होने पर परिजन आनन फानन नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें