बैंक मैनेजर ने जालसाज के खिलाफ करवाया केस दर्ज।

बैंक मैनेजर ने जालसाज के खिलाफ करवाया केस दर्ज।

जौनपुर । कचहरी रोड सिविल लाइन स्थित इंडियन बैंक के काउंटर से चेक बुक चोरी कर लाखों रुपए निकालने का प्रयास करने वाले जालसाज को बैंक कर्मी ने पहचान कर पकड़ा।पुलिस को सुपुर्द किया।शाखा प्रबंधक ने एफ आई आर दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया।कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

शाखा प्रबंधक ज्ञान शंकर सिंह ने एफ आई आर दर्ज कराया कि 4 नवंबर 2020 को एक 11:00 बजे उत्तर प्रदेश सेतु निगम के नाम से तीन लाख का चेक कैश काउंटर पर राजीव कुमार सिंह के नाम से लगाया गया।भुगतान सीधे धारक को करना था।हस्ताक्षर मिलान करने पर नहीं मिला।पुकारने पर वह व्यक्ति काउंटर पर नहीं आया।उत्तर प्रदेश सेतु निगम को फोन कर सारी बात अवगत करा दिया।विभाग ने बताया कि ऐसा कोई चेक नहीं काटा गया है।बताए गए चेक नंबर की चेक बुक उन्हें अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इस पर सीसीटीवी से छानबीन की गई तो पता चला कि 31 अक्टूबर 2020 को 12:30 बजे बैंक शाखा के काउंटर पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम के खाता नंबर पर चेक बुक देने के लिए रखा गया था।बैंक में काफी भीड़ की भीड़ का फायदा उठाते हुए मुंह पर गमछा बांधे अज्ञात व्यक्ति काउंटर से चेक बुक उठा कर चला गया।चेक बुक ब्लॉक कर दी गई।8 दिसंबर 2020 को बैंक का कर्मचारी आकाश कन्नौजिया कचहरी पोस्ट ऑफिस पर बैंक के कार्य से गया था।सड़क पर आने पर वह संदिग्ध व्यक्ति से दिखाई दिया जो चार नवंबर को बैंक में आया था।आकाश को देखकर वह भागने लगा। आकाश ने उसे दौड़ाकर पकड़ा।बैंक शाखा पर ले आया।पूछे जाने पर उसने अपना नाम राजीव सिंह बताया तथा चेक लगाया जाना स्वीकार किया। लाल बाजार पुलिस को सूचना देकर उसे सुपुर्द किया गया।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने