अज्ञात कारणों से लगी आग, घर,अनाज सहित हजारों का हुआ नुकसान।

अज्ञात कारणों से लगी आग, घर,अनाज सहित हजारों का हुआ नुकसान।

                               संदीप गुप्ता

जौनपुर। तेजीबाज़ार से सटे हुए  गौराखुर्द गावँ में यादव बस्ती में अज्ञात कारणो से आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गौराखुर्द निवासी सीताराम यादव के मडहे में आग लग जाने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
आग लगते ही घर के लोगों ने चिल्लाना शुरू किया शोरगुल सुनते ही गावँ के लोग मौके पर पहुंच गये गावँ वालों ने अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया, आग बुझाते बुझते सबकुछ जलकर राख हो गया था। भुक्तभोगी ने बताया कि मड़हे में रखा अनाज जिसमें गेंहू,चावल, सरसों, धान आलू आदि जलकर राख हो गया इन्होंने बताया कि बगल में बना किचन रूम भी जलकर नष्ट हो गया जिससे लगभग तीस से पैतीस हजार का नुकसान हो गया।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने