फरार आरोपी आईपीएस मणिलाल और अभिषेक दीक्षित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरु।

फरार आरोपी आईपीएस मणिलाल और अभिषेक दीक्षित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरु।

प्रयागराज। प्रदेश के फरार आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने मणिलाल पाटीदार और प्रयागराज के निलंबित एसएसपी अभिषेक दीक्षित के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू की है। विजिलेंस पहले से ही दोनों आईपीएस अधिकारियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

प्रयागराज में भ्रष्टाचार के अलावा विभागीय अनियमितता की जांच भी चल रही है। भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों से घिरे महोबा के निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार व प्रयागराज के निलंबित एसएसपी अभिषेक दीक्षित के अलावा तत्कालीन कई पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की भूमिका भी विजिलेंस जांच के दायरे में है। इसी क्रम में शासन के निर्देश पर अब विजिलेंस ने दोनों आईपीएस अधिकारियों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है। दोनों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत शासन का रुख बेहद कड़ा है। इसके तहत ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीते सितंबर माहमें विजिलेंस ने महोबा व प्रयागराज पुलिस पर लगे भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों की खुली जांच शुरू की थी। विजिलेंस ने दोनों ही जिलों में एक-एक एसपी के नेतृत्व में टीमें भेजकर गहनता से छानबीन शुरू की थी। महोबा में भ्रष्टाचार से जुड़ी दो-तीन शिकायतें शासन को पूर्व में भी मिली थीं, जिनकी पड़ताल भी विजिलेंस कर रही है।

दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है  विजलेंस टीम आरोपियों के ख़िलाफ़ साक्ष्य जुटाने में जूट गई है।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने