जौनपुर। मिशन शक्ती (नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावंलबन) महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाने और उनकी समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने हेतु “मिशन शक्ति” के तहत राजकरन नय्यर, पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतावाली पर नवनिर्मित कक्ष में महिला हेल्प डेक्स का उद्घाटन किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एक महिला कर्मचारी ही दूसरी महिला की समस्या शिकायत को सही तरीके से जानकर उसका समाधान कर सकती है। इसलिए महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन पर जनपद के सभी थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का तुरंत निवारण करने के उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। महिला हेल्प डेस्क पर चौबीस घण्टे महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगी।
जनपद के वरिष्ठ अधिकारी जब भी थाना निरीक्षण पर आयेगें अपने निरीक्षण की शुरुआत महिला हेल्प डेक्स से करेगें, महिला हेल्प डेक्स पर एक रजिस्टर रखा जायेगा जिस पर फरियादियों का नाम पता व अन्य विवरण अंकित किया जायेगा। महिला हेल्प डेक्स के उद्घाटन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा शहर के वृद्ध गरीब महिलाओं को साड़ी कंबल वितरित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र दूबे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, संजीव कुमार मिश्र, जनसम्पर्क अधिकारी नि0 मनोज कुमार सिंह व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें