संदीप गुप्ता
जौनपुर। तेजीबाजार के समीप, पिपरी के रेहणा गावँ में स्थित श्रीहरि मंदिर समाज कल्याण ट्रस्ट द्वारा समाजसेवी अमरदेव सिंह, जितेंद्र सिंह अध्यापक के नेतृत्व में 351 जरूरतमंद गरीब लोगों में कंबल व फल का वितरण किया गया, राधाकृष्ण के इस आध्यात्मिक मंदिर परिसर में पदाधिकारियों के अलावा भारी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे, जिसमें आये हुए सभी जरूरतमंद लोगों में क्रमानुसार मालती देवी व सुनीता देवी के हाथों कंबल और फल का वितरण किया गया। कंबल पाकर सभी जरूरत मंद लोगों के चेहरे खिल गए, इस मौके पर मंदिर के पुजारी महराज व सिद्धनाथ सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ डॉक्टर, माता प्रसाद शर्मा सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें