ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने किया आत्महत्या।

ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने किया आत्महत्या।

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच मे जुटी।क्षेत्र अंतर्गत ढंढवारा कला गांव निवासी आशीष राजभर (23) पुत्र जगदीश राजभर जो मानसिक रुप से बीमार बताया जाता है। जो शनिवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया। जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे लिया। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
फ्रीलांस जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने