तीसरे प्रयास के बाद शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ कोटेदार का चुनाव।

तीसरे प्रयास के बाद शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ कोटेदार का चुनाव।

                                 संदीप गुप्ता

जौनपुर । तेजीबाजार, स्थानीय सलामतपुर प्रा0वि0 पर सरकारी रिक्त सस्ते गल्ले राशन की दुकान हेतु खुली बैठक कर कोटेदार का किया गया चयन, मिली जानकारी के अनुसार पी0एस0सी0 पुलिस बल व थानाध्यक्ष महराजगंज विजय प्रताप सिंह व तेजीबाज़ार चौकी इंचार्ज त्रिवेणी सिंह की उपस्थिति में सलामतपुर प्रा0 विद्यालय पर ग्रामवासियों की उपस्थिति में सुनीता सिंह की अध्यक्षता में समी माई महिला स्वयं सहायता समूह वालों ने अपना आवेदन चुनाव अधिकारी सेक्रेटरी दिनेश सिंह, सेक्रेटरी धर्मेंद्र यादव व ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके विरोध में और आवेदन ना प्राप्त होने के कारण समी माई महिला स्वयं सहायता समूह को निर्विरोध सलामतपुर का सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित करने की आधिकारियों द्वारा लिखा पढ़ी की गयी, जिसका प्रमाणपत्र मंगलवार को आधिकारिक पुष्टि के बाद बक्शा ब्लाक द्वारा प्रदान किया जायेगा।
आप सभी की जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि इसके पहले दो बार चुनाव कराने आयी अधिकारियों की टीम को वापस जाना पड़ा था।
इस दौरान रामसामुझ सिंह, संदीप सिंह पिंकू, रविन्द्र सिंह उर्फ बबऊ सिंह,रब्बन सिंह, सुरभ सिंह, आशीष सिंह, विमल सिंह,लाल जी सिंह, विपिन सिंह घनश्याम, राधेश्याम,राहुल शर्मा, रामशंकर वेदवंशी सहित सैकङो की संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति प्रा0 विद्यालय पर रही।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
+919935794283
+917391827131
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने