घर से गायब तीन किशोरियों को मात्र 10 घंटे में पुलिस ने किया बरामद।

घर से गायब तीन किशोरियों को मात्र 10 घंटे में पुलिस ने किया बरामद।

जौनपुर। जिले के खुटहन थाने की पुलिस व सर्विलांस की सयुक्त टीम ने घर से गायब तीन किशोरियों को मात्र 10 घण्टे के अंदर सकुशल   बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर ने बताया कि   थाना खुटहन पर बीती रात्रि 10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि घर से विद्यालय के लिए निकली तीन लड़किया विद्यालय नहीं पहुंची और अभी तक वापस घर नहीं आई है। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्परता से खोजबीन शुरू किया।

परिजनों से बच्चियों के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि एक लड़की के पास मोबाइल है। मोबाइल नम्बर को सर्विलांस सेल को भेजा गया। रात्रि के करीब 10.30 बजे   मोबाइल की लोकेशन कानपुर प्राप्त हुई, पुनः मोबाइल बन्द हो गया।  
तत्काल पुलिस की एक टीम को कानपुर व एक टीम को दिल्ली इस शक पर रवाना किया गया कि कही बच्चियाँ दिल्ली तो नही जा रही है। सर्विलांस सेल को गुरूवार को सुबह करीब 07.30 बजे मोबाइल फोन की लोकेशन एक बार पुनः आगरा के पास प्राप्त हुई।   जौनपुर पुलिस ने नोएडा पुलिस की मदद से मात्र 10 घण्टे में ही तीनों लड़कियो  को सकुशल बरामद कर  लिया गया। लड़कियों से पूछताछ पर पता चला कि लड़किया स्वेच्छा से  घर निकली थी, वे मुम्बई जा रही थी। लड़कियों के पास मात्र ढ़ाई हजार के करीब रुपया था, उनका कहना था कि उनके घर वाले बार-बार उन्हें पढ़ाई के लिए कहते थे।
पुलिस अधीक्षक ने  अभिभावकों एवं बच्चों को संदेश में कहा है कि अपने बच्चों को तकनीकी उपकरण दे रहे हैं लेकिन इस बात का जरूर ध्यान दें आपका बच्चा कैसा प्रयोग कर रहा है अभिभावक के लिए बहुत जरूरी है कि बच्चों से संपर्क बनाकर रखें, उनसे जाने वह क्या सोच रहे हैं, उनके दिमाग में क्या चल रहा है, बच्चों से अपील है कि आप सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सतर्क रहें।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने