25 वर्षीय युवक का शव कुएं में पाए जाने से मचा हड़कंप

25 वर्षीय युवक का शव कुएं में पाए जाने से मचा हड़कंप

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की भोर से गायब धनुहां उसरहवां निवासी 25 वर्षीय युवक का शव शनिवार की सुबह घर से 400 मीटर दूर कुएं में पाए जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया।

धनुहां उसरहवां निवासी सिकंदर पुत्र कुर्बान अली पुणे में काम करता था लेकिन लाकडाऊन के बाद घर पर ही रहता था। कोई कार्य नहीं होने की वजह से परेशान रहता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की भोर में 4 बजे सिकंदर घर से निकला और फिर घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सिकंदर की काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं लगने पर उसका भाई हैदर मुंबई से आकर रामपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
शनिवार की सुबह घर से 400 मीटर दूर स्थित एक खेत में किसान खेत से आलू की खुदाई का कार्य कर रहे थे तो किसी कार्यवश कुएं में झांका तो कुएं में शव तैरती दिखाई दिया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिकंदर के परिजन एवं थाना पुलिस कुएं के पास पहुंच गए। शव को कुएं से निकाला गया। परिजनों ने मृतक के शव की पहचान सिकंदर के रूप में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की शादी 2 साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। सिकंदर की शादी दो साल पहले सुरेरी थाना क्षेत्र में समीना के साथ हुई थी और पत्नी गर्भवती भी है। सिकंदर अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।  परिजनों के अनुसार घर में किसी से कोई वाद-विवाद भी नहीं था लेकिन कोई कार्य न होने की वजह से परेशान था।

सांकेतिक


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने